महाराष्ट्र में जहरीली शराब का कहर, पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में 16 लोगों की मौत से हड़कंप; जानें पुलिस ने क्या कुछ कहा

Summary :

Pune Poisonous Liquor Case: महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में पिछले कुछ दिनों से हाहकार मचा हुआ है। बीते दिनों में यहां 16 से अधिक लोगों की मौत की खबर से हड़कंप मच हुआ है। इतने लोगों की मौत से इलाके में डर और चिंता का माहौल है। पिंपरी-चिंचवड़ के फुगेवाड़ी गांव में एक ही दिन में 7 लोगों की जान गई है, बाद में 4 और लोगों ने दम तोड़ दिया है। इस बीच, पुणे शहर में पहले तीन लोगों की जान चली गई थी, जो अब बढ़कर 5 हो गई है। कुछ लोगों का अभी भी अस्पताल में…

Pune Poisonous Liquor Case: महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में पिछले कुछ दिनों से हाहकार मचा हुआ है। बीते दिनों में यहां 16 से अधिक लोगों की मौत की खबर से हड़कंप मच हुआ है। इतने लोगों की मौत से इलाके में डर और चिंता का माहौल है। पिंपरी-चिंचवड़ के फुगेवाड़ी गांव में एक ही दिन में 7 लोगों की जान गई है, बाद में 4 और लोगों ने दम तोड़ दिया है। इस बीच, पुणे शहर में पहले तीन लोगों की जान चली गई थी, जो अब बढ़कर 5 हो गई है। कुछ लोगों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Pimpri Chinchwad Poisonous Liquor Case: जहरीली शराब को लेकर लोगों में भारी आक्रोश

Pimpri Chinchwad Poisonous Liquor Case (credit-sm)

बता दें कि इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि इलाके में अवैध तरिके से देसी और हाथभट्टी शराब खुलेआम बिक रही है। इन्हीं जहरीली शराबों को पीने से मौतें हुई हैं। लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी भी देखी जा रही है। कुछ लोगों में उल्टी और पेट दर्द जैसे लक्षण भी देखे गए, जिससे जहरीली शराब पीने की आशंका है. हालांकि पुलिस ने फिलहाल इन दावों से अपने आप को अलग रखा है। पुलिस इसे अफवाह बता कर मामले को शांत करने की कोशिश कर रही है।

Maharashtra Poisonous Liquor Case: पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार

Pimpri Chinchwad Poisonous Liquor Case (credit-sm)

इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया है कि शुरुआती जांच में कई मौतें दिल का दौरा, गिरने या अधिक शराब का सेवन करने से हुई हैं। पुलिस के अनुसार, अभी तक किसी परिवार ने जहरीली शराब को लेकर पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई है। अधिकारियों ने आगे बताया है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकती है। फिलहाल पूरे मामले की गहन तरिके से जांच जारी है।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।