नई टिहरी : उत्तरकाशी जिले में नाबालिग लड़की से हुई दरिंदगी पर आम जनमानस में भारी आक्रोश व्याप्त है। जिला मुख्यालय नई टिहरी में व्यापार मण्डल सहित विभिन्न संगठनों ने कैंडल मार्च निकालकर दोषियों को फांसी देने की मांग की वहीं एचएनवी परिसर बादशाहीथौल में अभाविप से जुड़ी छात्राओं ने आक्रोश रैली निकालकर दोषी दरिंदों को अतिशीघ्र पकड़कर फांसी की सजा देने की मांग की। प्रदेश के उत्तरकाशी जिले में हुई ह्रदय विदारक घटना से प्रदेश भर के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
उत्तरकाशी सामूहिक बलात्कार मामले में आरोपियों की तत्काल हो गिरफ्तारी : कांग्रेस
जगह-जगह प्रदर्शन कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की जा रही है, पहाड़ में बढ़ती ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की हर स्तर से मांग उठ रही है। गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्र-छात्राओं ने बादशाहीथौल बाजार में आक्रोश रैली निकालकर उत्तरकाशी में नाबालिग बच्ची के साथ हुई दरिंदगी पर कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए दोषियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की पुरजोर मांग की। प्रदर्शन में वन्दना जोशी, सोनाली बिष्ट, रूचि, प्रतिभा, स्नेहा, बंदना दीक्षा मौजूद थी।


Download Android App
Download iOS App



