पंजाब सरकार ने पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जिसके बाद पंजाब के लोगों को एक लीटर पेट्रोल के बदले ज्यादा कीमत देनी होगी। डीजल के दामों में भी इजाफा हुआ है। सरकार के इस फैसले के बाद अब राज्य में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 98.65 रुपये होगी। वहीं डीजल की कीमत 88.95 रुपये प्रति लीटर हो चुकी है।
नई दिल्ली में कोई बदलाव
बता दें पंजाब सरकार ने ये फैसला ऐसे समय में लिया है जब पिछले साल से ही पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अप्रैल 2022 से ही पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। नई दिल्ली समेत सभी महानगरों में इसके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
पंजाब सरकार ने कितना बढ़ाया वैट
पेट्रोल वैट दर में करीब 1.8 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इससे पेट्रोल प्रति लीटर 92 पैसे महंगा किया गया है। वहीं डीजल वैट दर में 1.13 फीसदी बढ़ा है। इसमें 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। रात 12 बजे से बढ़ी हुई कीमतें लागू हो चुकी हैं। पेट्रोल वैट दर में करीब 1.8 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इससे पेट्रोल प्रति लीटर 92 पैसे महंगा किया गया है। वहीं डीजल वैट दर में 1.13 फीसदी बढ़ा है. इसमें 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।
Petrol Diesel Costly: पंजाब सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर बढ़ाया वैट, जाने नई कीमते
Summary :
पंजाब सरकार ने पेट्रोल-डीजल को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जिसके बाद पंजाब के लोगों को एक लीटर पेट्रोल के बदले ज्यादा कीमत देनी होगी। डीजल के दामों में भी इजाफा हुआ है। सरकार के इस फैसले के बाद अब राज्य में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 98.65 रुपये होगी। वहीं डीजल की कीमत 88.95 रुपये प्रति लीटर हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



