पी वी सिंधू ने वेकंटेश्वर मंदिर में की पूजा अर्चना

Summary :

हाल में विश्व बैडमिंटन चैम्पियन बनी पी वी सिंधू ने शुक्रवार यानि आज वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की। वह भगवान वेंकटेश्वर में काफी आस्था रखती हैं

हाल में विश्व बैडमिंटन चैम्पियन बनी पी वी सिंधू ने शुक्रवार यानि आज वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना की। वह भगवान वेंकटेश्वर में काफी आस्था रखती हैं और रविवार को स्विट्जरलैंड में विश्व खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनने वाली सिंधू ने आने के बाद गुरूवार को मंदिर में पूजा की। 
मंदिर के अधिकारी ने कहा कि त्रिचूर में स्थित देवी श्री पद्मावति मंदिर में गुरूवार की शाम को प्रार्थना करने के बाद उन्होंने रात यहीं बितायी ओर अगले दिन वह अपने माता पिता के साथ तिरूमला पहाड़ी पर स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में पहुंची। 

Desk Team