महाराष्ट्र के ठाणे जिले में महाराष्ट्र राज्य बोर्ड की दसवीं कक्षा के तीन विषयों की परीक्षा के प्रश्नपत्र कथित तौर पर लीक हो गये। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस सिलसिले में एक मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।
राज्य बोर्ड की सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (एसएससी) परीक्षा एक मार्च को शुरू हुई है। अधिकारी ने बताया कि बोर्ड के मुताबिक, एसएससी की निर्धारित परीक्षा से पहले अलजेब्रा, जियोमेट्री और विज्ञान विषयों के प्रश्नपत्र 11,13,15 और 18 मार्च को सोशल मीडिया पर कथित तौर पर लीक हो गये।
उन्होंने बताया कि बोर्ड ने अपनी शिकायत में भिवंडी के दो परीक्षा समन्वय केंद्रों को लेकर संदेह जताया है। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



