निर्विरोध लोकसभाध्यक्ष चुने जाने पर ओम बिरला को रघुवर दास ने दी बधाई

Summary :

गौरतलब है कि भाजपा सांसद और राजग उम्मीदवार ओम बिरला को बुधवार को सर्वसम्मति से लोकसभा अध्यक्ष चुन लिया गया।

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने निर्विरोध लोकसभाध्यक्ष चुने जाने पर ओम बिरला को बधाई दी है। मुख्यमंत्री दास ने अपने संदेश में कहा, ‘‘कोटा-बूंदी से सांसद ओम बिरला के निर्विरोध लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई।
 आपके नेतृत्व में लोकसभा में सुचारू रूप से कार्यवाही की कामना करता हूं।’’ गौरतलब है कि भाजपा सांसद और राजग उम्मीदवार ओम बिरला को बुधवार को सर्वसम्मति से लोकसभा अध्यक्ष चुन लिया गया। 
 

Desk Team