रघुवर दास ने आर्थिक रूप से कमज़ोर सामान्य वर्ग को दिया मकर संक्रांति का तोहफा : भाजपा 

Summary :

रांची : भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार द्वारा सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण देने के फैसले को लागू करने की प्रशंसा करते हुए आज कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर

रांची : भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार द्वारा सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण देने के फैसले को लागू करने की प्रशंसा करते हुए आज कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ऐसे लोगों को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बड़ा तोहफा दिया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के द्वारा लिए गए उस निर्णय का स्वागत किया, जिसमें उन्होंने झारखंड राज्य में भी केंद्र सरकार की तर्ज पर अनारक्षित वर्ग के आर्थिक रूप से कमज़ोर लोगों को सरकारी नौकरियों में और सरकारी शिक्षण संस्थानों में दाखिले में 10% आरक्षण देने की घोषणा की है। प्रतुल ने कहा कि देश के इतिहास में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र में गरीब सवर्णों को 10% आरक्षण देकर गरीबों के हित मे एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है ।

Desk Team