फिर दिखा राहुल गांधी का फिट अंदाज़, तमिलनाडु में 9 सेकंड में लगाए नॉनस्टॉप 13 पुशअप्स

Summary :

तमिलनाडु दौरे के दौरान राहुल गांधी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कांग्रेस नेता नॉनस्टॉप पुशअप्स लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में बने हुए है। तमिलनाडु दौरे के दौरान राहुल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कांग्रेस नेता नॉनस्टॉप पुशअप्स लगाते हुए नजर आ रहे हैं। कन्याकुमारी पहुंचे राहुल ने आज छात्र-छात्रों से बातचीत करते हुए एक युवा छात्र के साथ पुशअप्स लगाए। 
सामने आए वीडियो में राहुल गांधी छात्रों से बातचीत कर रहे हैं, इस दौरान राहुल ने एक छात्र के साथ आइकिदो परफॉर्म (एक जापानी मार्शियल आर्ट फॉर्म) किया। आइकिदो दिखाने के बाद राहुल गांधी से एक छात्रा ने पुशअप करने के लिए अपील की, जिसके बाद राहुल गांधी ने मंच पर ही छात्रा के साथ पुशअप किए।


ऑल इंडिया महिला कांग्रेस द्वारा भी एक वीडियो जारी किया गया है। राहुल के साथ पुशअप्स लगाने वाली छात्रा 10वीं क्लास की स्टूडेंट है, जिसका नाम मेरोलिन शेनिघा है। राहुल गांधी ने 9 सेंकड में नॉनस्टॉप 13 पुशअप्स लगाए। इससे पहले भी केरल में मछुआरों के साथ मछली पकड़ने के दौरान राहुल गांधी की तस्वीरें वायरल हुई थीं। 

इन तस्वीरों में कांग्रेस नेता के एब्स और बाइसेप्स दिखाई दे रहे थे। जब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हुई तो कांग्रेस नेताओं से लेकर आम जनता भी राहुल की फिटनेस के मुरीद हो गए।

Desk Team