किसान हर रोज आत्महत्या कर रहे है क्योंकि मोदी सरकार ने वादे पूरे नहीं किए : राहुल

Summary :

राहुल ने कहा, नवीन पटनायक ने ओडिशा के बेरोजगार युवाओं के लिए क्या किया? क्या यहां कोई है जो कह सकता है कि पटनायक या नरेंद्र मोदी ने उन्हें रोजगार दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि देश में किसानों की आत्महत्या के मामले प्रतिदिन सामने आ रहे है क्योंकि मोदी सरकार उनकी परेशानियों को दूर करने के अपने वादे को पूरा करने में विफल रही है। राहुल गांधी ने पश्चिमी ओडिशा के बारगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘देश में किसानों के आत्महत्या के मामले प्रतिदिन सामने आ रहे है क्योंकि मोदी सरकार ने अपने वादों को पूरा नहीं किया है।

किसानों के कल्याण के बारे में लम्बे-लम्बे दावे किये गये थे। लेकिन न तो उनका कर्जा माफ किया गया और न ही धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की गई।’’ बारगढ़ को ‘‘धान का कटोरा’’ बताते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इस जिले में किसान आत्महत्या कर रहे है क्योंकि बीजेपी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार और राज्य की बीजद सरकार किसानों की समस्याओं को दूर करने में नाकाम साबित रही है।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने कहा, नवीन पटनायक ने ओडिशा के बेरोजगार युवाओं के लिए क्या किया है? क्या यहां कोई है जो कह सकता है कि नवीन पटनायक या नरेंद्र मोदी ने उन्हें रोजगार दिया है? लेकिन मोदी जी ने भ्रष्टाचार में लिप्त होकर अनिल अंबानी को 30,000 करोड़ रुपये दिए।मोदी सरकार ने किसानों की जमीन हड़पने और उसे उद्योगपतियों को सौंपने की कोशिश की।

राहुल बोले-कांग्रेस अपने घोषणापत्र में स्वास्थ्यसेवा कानून के वादे को शामिल कर सकती है

कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी स्वास्थ्यसेवा क्षेत्र में व्यय को देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के तीन प्रतिशत से बढ़ाना चाहती है और पार्टी प्रशिक्षित चिकित्सकीय पेशेवरों की संख्या भी बढ़ाना चाहती है।

Desk Team