मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में गुरुवार का धूप की तेजी बढ़ गई है। राज्य में मानसूनी बारिश का दौर कमजोर पड़ने से राज्य में गर्मी और उसम का असर बढ़ गया है। गुरुवार को मौसम साफ होने से तेज धूप है, जो चुभन पैदा करने वाली है।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में किसी तरह का सिस्टम न बनने के कारण बारिश का दौर थम सा गया है। साथ ही तापमान में भी इजाफा हुआ हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी एक से दो दिनों तक बारिश होने के आसार कम ही हैं।
राज्य के तापमान में बदलाव का दौर जारी है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23.6, ग्वालियर का 26.5 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 33.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 37.7 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा।


Download Android App
Download iOS App



