तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने गुरुवार को घोषणा की कि तेनकासी और चेंगलपेट को क्रमशः तिरुनेलवेल्ली और कांचीपुरम से बाहर कर अलग जिला बनाया जाएगा, जिससे राज्य में कुल जिलों की संख्या 35 तक पहुंच जाएगी। विधानसभा में उन्होंने कहा, ‘‘मंत्रियों, विधायकों और आम जनता के प्रतिनिधित्व के बाद प्रशासनिक सुविधा के लिए जिलों को विभाजित किया गया है।’’
BJP में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर, जीतू वघानी ने दिलाई सदस्यता
उन्होंने कहा कि प्रस्तावित दो नए जिलों के लिए विशेष अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी (नए क्षेत्रों का खाका तैयार करने संबंधित कार्य करने के लिए)। जनवरी में, सरकार ने विल्लुपुरम जिले के क्षेत्रों को विभाजित करके राज्य के 33 वें जिले कल्लाकुरिची की घोषणा की थी।


Download Android App
Download iOS App



