शोध में हुआ खुलासा गर्भवती महिलाओं को नहीं करना चाहिए आलू का सेवन

Summary :

प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने को कहा जाता है। लेकिन कई सारी गर्भवती महिलाओं में शुगर लेवल बढऩे की शिकायत होती है।

प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने को कहा जाता है। लेकिन कई सारी गर्भवती महिलाओं में शुगर लेवल बढऩे की शिकायत होती है। इसकी सबसे बड़ी परेशानी है गलत तरीके से किया जा रहा खानपान इसलिए गर्भवती महिला को डॉक्टर से एक बार जरूर सलाह लेनी चाहिए।
 प्रेग्नेंसी के दौरान कई सारी महिलाएं आलू से बनी चीजों का सेवन करना ज्यादा पसंद करती हैं। लेकिन यह सरासर गलत है जी हां एक शोध में इस बात का खुलासा किया गया है कि गर्भवती महिलाओं को आलू का सेवन या आलू से तैयार चीजों के सेवन से डायबिटीज की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

गर्भवती महिलाओं के लिए आलू का सेवन करना हानिकारक

एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि गर्भवती महिलाओं को आलू नहीं खाना चाहिए। आलू के बदले वह हरी सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। क्योंकि हरी सब्जियों का सेवन करने से महिला के साथ  उनके गर्भ में पल रहे बच्चे को भी कई पौष्टिïक तत्व मिलेंगे। प्रेग्नेंसी के वक्त ज्यादातर महिलाओं को शुगर होने की परेशानी शुरू हो जाती है। इसका मुख्य कारण है खून में चीनी की मात्रा का बढ़ जाना। 

2 तरह की होती है डायबिटीज

गर्भवती महिला में इंसुलिन हॉर्मोन के लेवल में कमी होने की वजह से डायबिटीज की शिकायत होती है। ये डायबिटीज 2 तरह की होती है लेकिन सामान्य तौर पर यह 2 तरह की होती है। प्रेग्नेंसी के वक्त होने वाली डायबिटीज को जेस्टेशनल डायबिटीज कहा जाता है।

शोध में हुआ खुलासा 

एस नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ और हावर्ड यूनिवर्सिटी में इस मामले पर शोध किया गया है। साल 1991 से 2001 के समय विशेषज्ञों ने करीब 1500 महिलाओं पर शोध किया था। 
इसमें देखा गया कि गर्भवती महिला को शुरू में डायबिटीज की परेशानी नहीं थी,लेकिन जब उन्होंने आलू का सेवन करना चालू कर दिया तो उनके शरीर की मात्रा बढऩे लगी। इसलिए प्रेग्नेंट महिला को आलू का सेवन नहीं करना चाहिए। 

Desk Team