टूलकिट मामले में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दर्ज करवाए मामले में पुलिस ने भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है।
रायपुर के सिविल लाईन थाने के प्रभारी ने कल देर शाम ईमेल के जरिए संबित पात्रा को भेजे गए नोटिस में उनके खिलाफ धारा 504,505(1) (बी) (सी),469 एवं 188 के तहत दर्ज अपराध में आज शाम चार बजे थाने में व्यक्तिगत रूप से अथवा वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए उपस्थित होने को कहा है। नोटिस का पालन नही करने पर वैधानिक कार्यवाई की भी चेतावनी दी गई है।
ज्ञातव्य है कि टूलकिट विवाद में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कांग्रेस के कूटरचित लेटरहेड की झूठी और मनगढ़त कहानी सोशल मीडिया में प्रचारित करने के आरोप में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ 19 मई को प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। डा. सिंह को भी पुलिस ने इसी तरह का नोटिस जारी किया है।


Download Android App
Download iOS App



