महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को कहा कि चार टीका कंपनियों की विपणन एजेंसियों ने राज्य द्वारा कोविड-19 टीका खरीदने के लिए जारी वैश्विक निविदा का जवाब दिया लेकिन उनकी ओर से मुहैया कराई गई सूचना अपर्याप्त है और सरकार ने और जानकारी मांगी है। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र सरकार ने टीके की कमी के मद्देनजर खुराक खरीदने के लिए वैश्विक निविदा जारी की थी।
टोपे ने बताया कि फाइजर, जॉनसन ऐंड जॉनसन, स्पूतनिक और एस्ट्राजेनेका ने अपनी विपणन एजेंसियों के जरिए निविदा पर जवाब भेजा है। उन्होंने बताया कि कुछ कंपनियों ने कीमत की जानकारी नहीं दी है जबकि कुछ कंपनियों ने स्पष्ट नहीं किया है कि कब तक वे टीके की आपूर्ति करेंगी। इन्हीं वजहों से उनसे और जानकारी मांगी गई है। टोपे ने अपनी मांग दोहराई की अंतरराष्ट्रीय बाजार से टीके की खरीद के मामले में केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि टीके के आयात पर उचित राष्ट्रीय नीति होनी चाहिए। मैं यह अनुरोध हर्ष वर्धन (केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री) से करना चाहूंगा। एक सवाल के जवाब में टोपे ने कुछ विपणन एजेंसियों द्वारा दी गई कीमतों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्पूतनिक ने टीके की कीमत 10 से 18 डॉलर के बीच बताई है जबकि फाइजर ने टीके की कीमत 23 से 25 डॉलर होने की बात कही है जो रूपए में 750 से 1800 रूपए के बीच होगी।


Download Android App
Download iOS App



