सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस ने उम्मीद के मुताबिक आंध्रप्रदेश में राज्यसभा की चारों सीटों पर शुक्रवार को जीत हासिल कर ली । विधानसभा के सूत्रों के मुताबिक वाईएसआर कांग्रेस से उपमुख्यमंत्री पिल्ली सुभाष चंद्र बोस, मंत्री मोपिदेवी वेंकटरमन, उद्योगपति परिमल नाथवानी और रियल इस्टेट कारोबारी अयोध्या रामी रेड्डी विजयी रहे। सभी को 38-38 वोट मिले ।
संख्या नहीं होने के बावजूद मुकाबले में उतरी विपक्षी तेलगू देशम पार्टी के उम्मीदवार वर्ला रामैया को विधानसभा में 23 की संख्या रहने के बावजूद 17 वोट मिले ।


Download Android App
Download iOS App



