कृषि कानूनों को वापस लेने के ऐलान के बाद भी भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत अपने आंदोलन की जिद्द पर अड़े हैं। उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून की मांग करते हुए कहा कि जब तक सरकार एमएसपी कानून नहीं लाएगी तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।
राकेश टिकैत ने गुरुवार को तेलंगाना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार ने तीन कृषि कानूनों को रद्द करने का फैसला किया है इससे समाधान नहीं होगा। किसानों की जो समस्या है, वह वैसी की वैसी है। जब तक केंद्र सरकार किसानों से बातचीत नहीं करेगी और MSP पर क़ानून नहीं लाएगी तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।
मध्य प्रदेश में बनी मोदी जैकेट की बढ़ रही है मांग, कई लोगों को मिल रहा है रोजगार
इसे पहले राकेश टिकैत ने बुधवार को कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहा किसानों का आंदोलन अभी समाप्त नहीं होगा और आगे की रूपरेखा 27 नवंबर को तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के केंद्र सरकार के दावों को लेकर भी प्रदर्शनकारी उससे सवाल करेंगे।
केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ सैकड़ों किसान पिछले साल 26 नवंबर से दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि उनकी सरकार तीनों विवादास्पद कानूनों को वापस लेगी। बावजूद राकेश टिकैत ने आंदोलन खत्म नहीं करने का ऐलान किया है।


Download Android App
Download iOS App



