कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान का नेतृत्व करने वाले भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करने वाले हैं। कोलकाता में होने वाली इस मुलाकात के अपने ही सियासी मायने निकलकर आ रहे हैं। मुलाकात से पहले टिकैत ने ममता के साथ बातचीत के अजेंडे के बारे में बताया है।
टिकैत ने बताया कि मैं आज दोपहर करीब 3 बजे ममता बनर्जी से मिलूंगा। हम कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्थानीय किसानों के बारे में बात करेंगे। उन्होंने कहा, सरकार को बंगाल के किसानों से नियमित तौर पर बात करनी चाहिए। यूपी में किसानों की हर महीने जिलाधिकारियों संग बैठक होती है। इसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं। इस पॉलिसी को सभी राज्यों में लागू किया जाना चाहिए।
किसान अंदोलन को फिर से गति देने की कवायद
कृषि कानूनों के खिलाफ शुरू से ही खिलाफ रहीं ममता बनर्जी राकेश टिकैत के साथ मिलकर धीमे पड़े किसान आंदोलन को फिर से पटरी पर लाने की कवायद में हैं। उन्होंने दिल्ली में चल रहे किसान आन्दोलन को शुरू से ही अपना समर्थन दिया है।पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी के खिलाफ राकेश टिकैत प्रचार में भी उतरे थे। राकेश टिकैत ने बंगाल की कई विधानसभा सीटों पर जाकर बीजेपी के खिलाफ वोट देने का आग्रह किया था।


Download Android App
Download iOS App



