बंगाल में रामनवमी की शोभायात्रा पर मुस्लिमों ने किया पथराव, मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा, कई घायल; देखें वीडियो

Ram Navami Murshidabad violence

Ram Navami Murshidabad violence: बंगाल में अगले माह में विधानसभा चुनाव होने हैं. इस चुनावी माहौल के बीच बीते दिन रामनवमी मनाई गई। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाला गया. शोभायात्रा में कुछ मुस्लिमों की झुंड ने पथराव किया। इसके बाद हिंसा भड़क गई। यह घटना बांग्लादेश की सीमा के पास, मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर अनुमंडल के रघुनाथगंज थाना इलाके की है। बता दें कि, जिहादियों ने शोभायात्रा पर पत्थर ईंट मारे, इस कारण दो समुदायों के बीच झड़प हुई, जिसमें 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मामला शांत करने के लिए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।

क्या है पूरी घटना?

इस घटना के बाद, बीजेपी का कहना है कि शोभायात्रा फूलतला मोड़ से गुजर रही थी, तभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अचानक यात्रा पर ईंट-पत्थर मारना शुरू कर दिया। वहीं, मुस्लिम समुदाय ने जबावी तौर पर बयान देते हुए कहा कि पहले उनपर हमला किया गया, जिसके बाद लड़ाई शुरू हुई। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी और लाठी-डंडे चले। बीजेपी के मुताबिक, 10-12 उनके कार्यकर्ता गंभीर रूप से जख्मी हुए। वहीं मुस्लिम युवकों पर कई दुकानों में तोड़फोड़ और आग लगाने का भी आरोप लगाया गया है। घटना की खबर मिलते ही मुर्शिदाबाद रेंज के डीआईजी अजय सिंह यादव मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिए।

राम नवमी के मौके पर माहौल खराब करने की मंशा

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई लोगों को गिरफ़्तार किया गया है, हालांकि, आरोपियों की सही संख्या अभी तक स्पष्ट रूप से नहीं बताई गई है। इलाके में तनाव है और पुलिस दंगा करने वालों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही है। इसके अलावा, पुलिस ने घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है।

मालूम हो कि शुक्रवार, को देश भर में राम नवमी मनाई गई है। राम नवमी भगवान विष्णु के सातवें अवतार, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। यह त्यौहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अयोध्या में राजा दशरथ और रानी कौशल्या के घर भगवान राम के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। यह पर्व धर्म की स्थापना, अधर्म के विनाश और सत्य की जीत का प्रतीक है.

यह भी पढ़ें: एक बार फिर दिखी जिहादियों की नापाक हरकत! राजस्थान में रामनवमी शोभायात्रा पर पत्थरबाजी से मचा बवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।