रामदास अठावले और उदयनराजे भोसले ने राज्यसभा चुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन

Summary :

भोंसले पिछले वर्ष का लोकसभा चुनाव जीते थे लेकिन अक्टूबर में राज्य विधानसभा चुनाव से पहले राकांपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे।

महाराष्ट्र से केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और बीजेपी नेता और उदयनराजे भोसले ने गुरुवार को राज्यसभा के लिए 26 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। अठावले आरपीआई (ए) के अध्यक्ष हैं, यह दल बीजेपी का सहयोगी है। वहीं उदयनराजे भोसले छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज और पश्चिमी महाराष्ट्र के सातारा से लोकसभा के पूर्व सदस्य हैं। 
भोंसले पिछले वर्ष का लोकसभा चुनाव जीते थे लेकिन अक्टूबर में राज्य विधानसभा चुनाव से पहले राकांपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी के रूप में सातारा से लोकसभा का उपचुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे। बीजेपी ने गुरुवार को औरंगाबाद के पूर्व महापौर भागवत कराड़ को राज्यसभा चुनाव में तीसरा उम्मीदवार बनाया। 

BJP ने राज्यसभा के लिए 5 उम्मीदवार किए घोषित, हरियाणा से दुष्यंत कुमार गौतम को बनाया उम्मीदवार

अमरीश पटेल को विधायक परिषद उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया। राकांपा प्रमुख शरद पवार ने राज्यसभा चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन दाखिल किया था। नामांकन की अंतिम तारीख 13 मार्च है। 

Desk Team