केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और कई छोटे दलों का सत्तारूढ़ गठबंधन 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में 240 से 250 सीटों पर जीत हासिल करेगा। महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सीटें हैं।
अठावले ने यह भी कहा कि भाजपा और शिवसेना को छोटे मुद्दों की अनदेखी करनी चाहिए और अपनी ताकत के आधार पर सीटों का बंटवारा करना चाहिए एवं मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए। अठावले की रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की घटक है।
फडणवीस बोले- भाजपा और शिवसेना साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव, मैं दोबारा मुख्यमंत्री बनूंगा
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। अठावले ने एक बयान में कहा, ‘‘ महायुति (महागठबंधन) में (छोटे) सहयोगियों को 18 सीटें मिलने वाली हैं। उनमें दस सीटों पर आरपीआई (ए) चुनाव लड़ेगी।
मैं फडणवीस और ठाकरे से बात करूंगा और देखूंगा कि भाजपा, शिवसेना और अन्य दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो जाए। हम 240 – 250 सीटों पर जीत हासिल करेंगे।’’ उन्होंने यह भी मांग की कि आरपीआई को महाराष्ट्र की अगली सरकार में एक कैबिनेट मंत्री और एक राज्यमंत्री का पद मिले।


Download Android App
Download iOS App



