दोहा जा रहा ‘इंडिगो’ का एक विमान शनिवार को उड़ान भरने के करीब 40 मिनट बाद तकनीकी खराबी की आशंका के कारण यहां वापस हवाई अड्डे पर लौट आया। अधिकारियों ने बताया कि ‘कार्गो स्मोक वॉर्निंग’ के सक्रिय होने के तुरन्त बाद अधिकारियों ने पायलट को विमान को यहां हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारने की अनुमति दे दी।
एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘‘ दोहा जा रहा विमान ‘स्मोक वार्निंग’ के बाद ही चेन्नई लौट आया।’’ उसने कहा, ‘‘ पायलट ने एहतियाती तौर पर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करते हुए जांच के लिए विमान को चेन्नई उतार दिया।’’ जांच के बाद हालांकि विमान में कोई तकनीकी खराबी नहीं पाई गई। एयरलाइन ने बताया कि विमान में सवार सभी 121 यात्रियों को दूसरे विमान से दोहा रवाना कर दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



