आनंद महिंद्रा ने साझा किया विकलांग बच्चे का दिल छूने वाला वीडियो, बोले -इसे देखकर आंसू रोक नहीं पाया

Summary :

मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। उनके तरह-तरह के ट्वीट्स हमेशा चर्चा का केंद्र बने रहते हैं

मशहूर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। उनके तरह-तरह के ट्वीट्स हमेशा चर्चा का केंद्र बने रहते हैं साथ ही वह अपने ह्यूमर से दुनिया को हसंते भी रहते हैं। लेकिन हाल ही में आनंद महिंद्रा ने कुछ ऐसा शेयर किया है जिसे देखकर किसी की भी आंखे नम हो जाए। इन्होंने एक मासूम बच्चे का वीडियो शेयर किया है। जो दिव्यांग है। 
इसे वीडियो को शेयर करते हुए महिंद्रा ने लिखा कि वह इस वायरल वीडियो को देख अपने आंसू को रोक नहीं पाए। जीवन में खामियां और चुनौतियां हम सभी के हिस्से है। लेकिन कईयो की जिंदगी ऐसी है जिसे देखकर,सुनकर या पढ़कर आनंद बख्शी का लिखा यह गीत अनायास ही मुंह पर आ जाता है। दुनिया में कितना गम है मेरा गम कितना कम है।
इस बच्ची के नहीं है हाथ….

आनंद महिंद्रा ने आज जिस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है उसमें एक दिव्यांग बच्चा है जिसके दोनों हाथ नहीं है वो बच्चा अपने पैर की अंगुलियों में फोर्क दबाए हुए है और उसकी मदद से वो खाना खा रहा है। 17 सेकेंड के इस वीडियो में बच्चा पहले खाने की कोशिश करता है मगर खा नहीं पता है,लेकिन जब वह दोबारा से कोशिश करता है तब वो अपने दूसरे पैरों की अंगुलियों से कांटे में फंसे खाने को ठीक करता है और फिर आराम से खा लेता है।
रोक नहीं पा रहा हूं आंसू
इस बच्चे के वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा लिखते हैं हाल ही में मैंने अपने पोते को देखा है। ऐसे में वॉट्सऐप पर आए इस वीडियो को देख में अपने आंसू नहीं रोक पा रहा हूं। जीवन जिसमें अपूर्णता और चुनौतियां हैं एक उपहार है। 
अब यह सब कुछ हम सभी के ऊपर निर्भर करता है कि हम इसका पूरा इस्तेमाल करें।  इस तरह की तस्वीरें मेरी उम्मीदों को कम होने से रोकती हैं  बता दें की आनंद  महिंद्रा के इस विडियो को 6 घंटे में 187.2k व्‍यूज मिल चुके हैं। जबकि इसे 5.3k बार रीट्वीट किया जा चुका है। 

Desk Team