महाराष्ट्र में BJP और NCP की बननी चाहिए सरकार : रामदास अठावले

Summary :

पवार और मोदी के बीच करीब 50 मिनट तक चली इस अहम बैठक पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि शरद पवार जैसे नेता अगर एनडीए में शामिल होते हैं तो एनडीए और मजबूत हो जाएगी।

महाराष्ट्र की राजनीति में जारी हलचल के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक चली इस अहम बैठक पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि शरद पवार जैसे नेता अगर एनडीए में शामिल होते हैं तो एनडीए और मजबूत हो जाएगी।
केंद्रीय मंत्री ने रविवार को कहा, कल शरद पवार और प्रधानमंत्री मिले। शरद पवार के शिवसेना को समर्थन के माध्यम से उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने, बीजेपी के साथ भी गठबंधन करने में कोई दिक्कत नहीं है। अगर शरद पवार जैसा नेता एनडीए में आता है तो एनडीए और मजबूत होगी।

PM मोदी से शरद पवार की मुलाकात पर बोले नवाब मालिक- नदी के दो छोर कभी नहीं मिल सकते

उन्होंने पवार से महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार से समर्थन वापस लेने और इसके बजाय महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए बीजेपी से हाथ मिलाने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री अठावले ने कहा कि मुझे लगता है कि महाराष्ट्र में बीजेपी और एनसीपी की सरकार बनानी चाहिए।
पवार और मोदी के बीच हुई इस मुलाकात पर एनसीपी नेता अजित पवार ने कहा, राजनीति विचारों के आधार पर होती है, संघ का राष्ट्रवाद और राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रवाद में ज़मीन आसमान का अंतर है। नदी के दो छोर कभी नहीं मिल सकते, जब तक नदी में पानी है, ये सच्चाई है। बीजेपी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का एक साथ आना असंभव है। शरद पवार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच संसद के मानसून सत्र से पहले हुई इस मुलाकात से राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। 

Desk Team