केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला ने सोमवार को विदेश मंत्री डॉ जयशंकर से ईरान के अजालुर में फंसे 100 से अधिक मछुआरों की सुरक्षित वापसी के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील की।
श्री रमेश ने विदेश मंत्री को पत्र लिखाकर केरल के कई मछुआरों के ईरान में फंसे होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईरान में फंसे मछुआरे कोरोना वायरस के डर से भारत नहीं लौट सकते हैं।
उधर, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी केन्द्रीय मंत्री को पत्र लिखकर ईरान से मछुआरों की सुरक्षित वापसी के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। उन्होंने पत्र में लिखा ‘‘कोरोना वायरस के कारण ईरान में फंसे हुए मछुआरे भारत लौटने में असमर्थ हैं। ऐसी परिस्थिति में मेरा आपसे अनुरोध है कि आप दूतावास के अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दें ताकि मछुआरों की सुरक्षित वापसी की व्यवस्था हो सके।


Download Android App
Download iOS App



