असम के सांसद रामेश्वर तेली और अरुणाचल प्रदेश के सांसद किरण रिजिजू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। एक बीजेपी नेता ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेघालय की अगाथा संगमा को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।
तेली असम के डिब्रूगढ़ से लोकसभा के लिए चुने गए हैं जबकि रिजिजू अरुणाचल पश्चिम से चुने गए हैं। संगमा मेघायल की तुरा लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। तेली दूसरी बार सांसद बने हैं। उन्होंने इस बार कांग्रेस के दिग्गज पबन सिंह घाटोवार को हराया है। रिजिजू मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में गृह राज्यमंत्री थे।

जगनमोहन रेड्डी के शपथ लेने से पहले हुई बारिश, मैदान में भरा पानी
उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम ताके को हराया है। अगाथा नेशनल पीपुल्स पार्टी(एनपीपी) से हैं और उन्होंने मेघायल के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा को हराया है। अगाथा संगमा पूर्व लोकसभा स्पीकर पूर्णो संगमा की बेटी हैं।


Download Android App
Download iOS App



