लड़की के साथ दरिंदगी, तीन लोगों ने मिलकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा, जानें पूरा मामला

Summary :

बेंगलुरू में केरल की एक लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया और इस सिलसिले में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना गुरुवार को हुई लेकिन हाल ही में सामने आई।

देश में लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के केस में कमी नहीं देखी जा रही है। एक ऐसा ही मामला बंगलुरू से सामने आया है। जिसमें केरल की एक लड़की के साथ कथित तौर से बलात्कार किया गया । इस घटना को लेकर राज्य की पुलिस ने तीन लोगों को  कथित तौर गिरफ्तार कर लिया है। आपकों बता दें कि यह घटना गुरूवार को घटित हो चुकी है लेकिन पुलिस के पास यह केस मंगलवार को आया है। 
नशे की हालत का फायदा उठाकर आरोपी ने किया कांड
पीड़िता, जो एक कंपनी में फ्रीलांसर के रूप में काम करती है, ने अपने घर तक पहुंचने के लिए बाइक टैक्सी बुक की थी। पुलिस ने दावा किया कि जब बाइक टैक्सी चालक मौके पर पहुंचा तो लड़की नशे की हालत में थी। नीलाद्रिनगर की ओर जाते समय वह लगभग बेहोश हो गई।मौके का फायदा उठाकर बाइक टैक्सी चालक अपनी महिला मित्र की मदद से उसे अपने कमरे में ले गया।
जमीन खरीद के रुपए देने के बहाने प्रॉपर्टी डीलर ने गाड़ी में बैठाया, तीन  लोगों ने किया दुष्कर्म | Three months ago, the girl was gang-raped in the  car, case filed, medical
आरोपी ने पीड़िता को धमकाया 
 मिली जानकारी के मुताबिक  बाद में, आरोपी और उसके एक अन्य पुरुष मित्र ने पीड़िता के साथ उसके कमरे में सामूहिक बलात्कार किया। जब पीड़िता को होश आया तो आरोपी ने उसे छोड़ दिया। हालांकि, उसने उसे इस मुद्दे के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Desk Team