शिव सेना के मुखपत्र सामना की नयी संपादक रश्मी ठाकरे ने अपने पहले ही संपादकीय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कड़ी आलोचना की।
उद्धव ठाकरे की पत्नी ने भाजपा के महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को ‘‘दादामियां’’ बताते हुए कहा कि वह अब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द, फडण्वीस के नक्शेकदम पर चलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें भाजपा से कुछ सीखने की जरुरत नहीं है। श्री फडनवीस, श्री पाटिल और अन्य नेताओं की बात बेतुकी है और इससे उनकी विफलता साफ झलकती है।
रश्मी ठाकरे की यह टिप्पणी चंद्रकांत पाटिल की हालिया कथनों के संदर्भ में थी। जिसमें पाटिल ने कहा था कि ‘‘ महाराष्ट्र में औरंगजेब का कोई वंशज नहीं है, इसलिए यह उचित होगा कि जल्द से जल्द औरंगाबाद को संभाजीनगर का नाम दिया जाए।’’
संपादकीय पर श्री पाटिल ने प्रतिक्रिया देते हुये कहा, ‘‘ सुश्री रश्मी ताई से इस तरह की भाषा की उम्मीद नहीं थी।’’ भाजपा के पूर्व मुंत्री आशीष शेलार ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘‘आप मीडिया पंडित मिया -दरबारी हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



