उत्तर प्रदेश में पकड़े गए आतंकियों के मद्देनजर मध्य प्रदेश में भी रेड अलर्ट

Summary :

जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश में आतंकी गतिविधियों की आशंकाओं को देखने के बाद मध्य प्रदेश में भी रेड एलर्ट जारी कर दिया गया है।

भोपाल (मनीष शर्मा) जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश में आतंकी गतिविधियों की आशंकाओं को देखने के बाद मध्य प्रदेश में भी रेड एलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं रेड एलर्ट जारी करते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश में हर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के अधिकारियों को आदेश दिए हैं।
आतंकी गतिविधियों को देखते हुए जारी किया अलर्ट
जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश में अलकायदा द्वारा आतंकी वारदातों की संभावनाओं को देखते हुए प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। गृह मंत्री मिश्रा का कहना है कि प्रदेश में हर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। वहीं प्रदेश में जगह-जगह सुरक्षा की भी पूरी व्यवस्था की गई है।


▪️क्यों हुआ रेड अलर्ट-

उत्तर प्रदेश में खुफिया जानकारी के आधार पर यूपी पुलिस और एटीएस ने यहां के दुबग्गा चौक पर काकोरी इलाके में गत दिवस एक घर के घेरा। सुबह 10 बजे से यह ऑपरेशन चला और 1 बजे खबर आई कि अलकायदा के दो आतंकियों को पकड़ा गया है। दोनों यूपी के रहने वाले हैं और इनके नाम मिनाज और मसरुद्दीन हैं। इसके पास से विस्फोटक बरामद हुए हैं। ये जिस घर में छिपे थे, वहां सबूत मिटाने की कोशिश भी की। दोनों आतंकी अफगानिस्तान और पाकिस्तान से जुड़े बताए गए हैं। 
इसके बाद एटीएस ने पूरा इलाका खाली करवाया और उस घर की तलाशी ली जहां ये छिपे थे। बम स्क्वाड को बुलाया गया। घनी बस्ती वाले इलाके से लोगों को बाहर निकाला गया और यहां आने वाले रास्ते बंद कर दिए गए। एटीएस के कमांडो ने पूरी नाकाबंद कर दी गई है। दोनों आतंकियों का हैंडलर पाकिस्तान में होने की सूचना है। कश्मीर में हुई आतंकी घटनाओं में इनके शामिल होने की आशंका है। इसके मद्देनजर खुफिया आउटपुट के अनुसार मध्य प्रदेश में भी आतंकी घटना होने के संकेत मिले हैं इसलिए रेड अलर्ट घोषित किया गया।

Desk Team