मध्यप्रदेश के वन मंत्री उमंग सिंघार ने आज पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि वनों को अतिक्रमण से मुक्त कराना और गुजरात से शेरों को कूनो राष्ट्रीय उद्यान लाना राज्य शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक वन मंत्री श्री सिंघार ने अधिकारियों से कहा कि देश में सर्वाधिक वन क्षेत्र मध्यप्रदेश में है, इसलिये युवा वर्ग को कौशल उन्नयन से जोड़ते हुए वनों के माध्यम से बेहतर रोजगार दिलाने के प्रयास करें।
अपर मुख्य सचिव वन केके सिंह ने इस अवसर पर वन मंत्री को महत्वपूर्ण विभागीय गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि शेरों के आगमन के लिये कूनो राष्ट्रीय उद्यान पूरी तरह तैयार है। यहाँ से 24 गाँवों का विस्थापन किया जा चुका है। तेन्दूपत्ता संग्रहण का काम भी अच्छी स्थिति में है। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



