कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमित होने की आशंका के चलते कर्नाटक में उडुपी जिले के उपूर में आत्महत्या करने वाले व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उडुपी के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसे कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं था।
अधिकारियों ने इलाके के लोगों से नहीं घबराने का आह्वान किया। गोपालकृष्ण माडिवाला (56) ने बुधवार को इस आशंका से फांसी लगा ली थी कि उसे यह बीमारी हो गयी है। उन्होंने मृत्यु से पहले अपने परिवार के सदस्यों को एक नोट लिखा था जिसमें उन्होंने उनसे सुरक्षित रहने को कहा था।
कर्नाटक : मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने दी चेतावनी, कहा- अनावश्यक बाहर आए तो होगी कड़ी कार्रवाई
गौरतलब है कि दिसंबर में वायरस के संक्रमण का पहला मामला आया था और अबतक 185 देशों में इसका प्रकोप फैल चुका है। प्रशासन इस महामारी से निपटने की तैयारियों को ऐसे समय तेज कर रहा है जब अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के दल का आकलन है कि अगर मामलों के बढ़ने की गति यही रही तो मई के मध्य तक देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या करीब एक लाख तक पहुंच जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



