कोविड-19 से निपटने का काम कर रहे लोगों का आभार व्यक्त करने के लिए शब्द भी कम: CM ममता

Summary :

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को उन सभी डॉक्टरों, नर्सों, पुलिसकर्मियों, सफाई कर्मचारियों और अन्य लोगों का आभार व्यक्त किया जो कोविड​​-19 के प्रसार से निपटने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

वायरस से दुनिया भर में 30,690 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 6,52,721 लोग इससे संक्रमित हैं। कोरोना वायरस महामारी से दुनिया भर में 30,690 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 6,52,721 लोग इससे संक्रमित हैं। इस वायरस से रोक के लिए देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन जारी है। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को उन सभी डॉक्टरों, नर्सों, पुलिसकर्मियों, सफाई कर्मचारियों और अन्य लोगों का आभार व्यक्त किया जो कोविड​​-19 के प्रसार से निपटने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
बनर्जी ने रविवार सुबह टि्वटर पर कहा कि इन लोगों को धन्यवाद देने के लिए कोई शब्द पर्याप्त नहीं जो नि:स्वार्थ रूप से अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं और साथी देशवासियों को प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, “मैं सभी डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों, सरकारी अधिकारियों, आपातकालीन प्रतिक्रिया कर्मियों, सफाई कर्मचारियों और स्वयंसेवकों के लिए अपनी हार्दिक कृतज्ञता और प्रशंसा व्यक्त करना चाहती हूं, जो कोविड-19 से लड़ने की जरूरत की इस घड़ी में आगे आए हैं।’’

बनर्जी ने कहा, “कोई भी शब्द इन व्यक्तियों को धन्यवाद देने के लिए पर्याप्त नहीं है जो समुदाय के लिए खड़े हैं और इस समय नि:स्वार्थ रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। वे समाज के हित को किसी और चीज से ऊपर रख रहे हैं जो उनके योगदान और दृढ़ता को हम सभी के लिए प्रेरणा बनाता है।’’

पश्चिम बंगाल में कोविड​​-19 के अब तक 18 मामले सामने आए हैं। इनमें से एक व्यक्ति की 23 मार्च को शहर के एक अस्पताल में मौत हो गई थी।राज्य की ममता बनर्जी सरकार ने संकट से निपटने के लिए राज्यभर में पृथक केंद्र और पृथक वार्ड बनाए हैं। 

Desk Team