महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर बने एक कार्टून को सोशल मीडिया पर कथित तौर पर साझा करने के लिए शिवसेना के छह कथित कार्यकर्ताओं ने एक सेवानिवृत्त अधिकारी के साथ मारपीट की थी। उपनगर कांदिवली के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स इलाके में शुक्रवार की सुबह शर्मा के साथ यह घटना हुई थी।
इस मामले पर रविवार को नौसेना अधिकारी ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जी से अनुरोध करता हूं कि अगर आप सरकार नहीं चला सकते, तो आपको इस्तीफा दे देना चाहिए। महाराष्ट्र में कानून और व्यवस्था बनाए रखने वाले लोगों का चुनाव करें। इस मामले में शनिवार को आईपीसी की धारा 325 के तहत कल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। कोविड-19 स्थिति के मद्देनजर उन्हें जमानत दे दी गई।

पूर्व सैनिक के द्वारा फॉरवर्ड किये गए कार्टून में शिवसेना की हिंदुत्व की छवि को लेकर उद्धव ठाकरे पर तंज कसा गया है। कार्टून में भगवा रंग के कपड़े में उद्धव ठाकरे को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार सफेद रंग का कपड़ा पहनाते दिखाई दे रहे हैं। इसी कार्टून को लेकर सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी मदन शर्मा के साथ शिवसेना कार्यकतार्ओं ने मारपीट की।


Download Android App
Download iOS App



