उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने महिलाओं को ‘डिसीजन मेकिंग’ प्रणाली में बराबरी का अधिकार दिए जाने की वकालत करते हुए कहा कि महिलाओं को अपनी शक्ति और सामर्थ्य से कभी समझौता नहीं करना चाहिए। श्रीमती मौर्य ने शुक्रवार को यहां यूनीवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एण्ड एनर्जी स्टडीज द्वारा आयोजित ‘शक्ति’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को ‘डिसीजन मेकिंग’ प्रणाली में बराबरी का अधिकार मिलना चाहिये।
महिलाओं में जन्मजात लीडरशिप गुण होते हैं तथा प्रत्येक संस्थान को उन्हें बढ़वा देना चाहिये। उन्होंने कहा, ‘‘ यदि आप कोई सही निर्णय लेती हैं तो उस पर अडिग रहिये। अपने व्यवहार और कर्म पर विश्वास रखिये। यही जीवन का मूल मंत्र है।’’ उन्होंने लैंगिक विषमता दूर करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि लड़कियों को पढाना चाहिये तथा उन्हें पढ़ई, खेलने और निर्णय लेने की पूरी आजादी देनी चाहिये।
उन्होंने कहा कि महिलाएं सफलता की किसी भी मंजिल पर पहुंच जायें उन्हें अपने परिवार और बच्चों के साथ सदैव सामंजस्य बनाकर रखना चाहिये। कार्यक्रम में कई महिला प्रतिभागियों ने राज्यपाल से उनके जीवन अनुभवों, उनके राज्यपाल बनने तक के सफर के बारे में प्रश्न पूछे और अपने विचार भी साझा किये।


Download Android App
Download iOS App



