मतदान के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए वैन रवाना

Summary :

वोटर के तौर पर दर्ज करने की त्ररूरत और लोकतंत्रीय प्रणाली में वोट के अधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरुक करने में अहम भूमिका निभाएगी।

लोगों को मत के अधिकार की महत्ता और लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक इसका इस्तेमाल करने के लिए मतदाताओं को उत्साहित करने के लिए जालन्धर डिवीजन के कमिश्नर बी.पुरूशारथा और जिलाधीश जालन्धर वरिन्दर कुमार शर्मा ने शुक्रवार को जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिलाधीश श्री शर्मा ने कहा कि यह जागरुकता वैन लोगों को वोट के अधिकार की महत्ता प्रति जागरुक करने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि इस वैन में आडियो सिस्टम लगाया गया है जो त्रिले के अलग-अलग गाँवों और शहरों में जा कर वोट की महत्ता का प्रचार करेगी।

उन्होंने कहा कि यह वैन त्रिला प्रशासन ने आने वाले लोकसभा मतदान के दौरान लोगों की भागीदारी को बढ़ने के लिए स्वीप प्रोग्राम की कड़ के तौर पर चलाई है। डिवित्रनल कमिश्नर और जिलाधीश ने आशा व्यक्त कि यह मतदान जागरुकता सम्बन्धित चलाई गयी वैन लोगों विशेष कर युवाओं को अपने-आप को वोटर के तौर पर दर्ज करने की त्ररूरत और लोकतंत्रीय प्रणाली में वोट के अधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरुक करने में अहम भूमिका निभाएगी।

Desk Team