आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 6 अन्य घायल

Summary :

कृष्णा जिले के गोलापाली गांव में एक लॉरी से टकराने के बाद 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हुए हैं।

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में रव‍िवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जिले के गोलापाली गांव में एक लॉरी से टकराने के बाद 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हुए हैं। सूचना मि‍लते ही पुल‍िस मौके पर पहुंची और शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया।  
मौके पर पहुंची पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 के तहत लॉरी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर, कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 4 बजे गोलापल्ली गांव के पास एक लॉरी ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो में 12 लोग सवार थे। चालक सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी के छह घायल हो गए। घायलों को जिला अस्‍पताल में ले जाया गया है।’
घायलों में तीन की हालत गंभीर है। उन्‍हें बेहतर इलाज के लिए विजयवाड़ा के सरकारी अस्‍पताल में शिफ्ट क‍िया गया है। मृतकों की पहचान लॉयन टांडा गांव के कुल‍ियों के तौर पर हुई है। हादसे के बाद लॉरी ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 

Desk Team