मध्य भारत प्रांत के गढ़ भोपाल में इस बार विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की प्रांतीय संगठन प्रशिक्षण कक्षा 1 से 7 अगस्त तक होने जा रही है। इस आयोजन में देश भर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS ) की व्यवस्था के तहत 12 क्षेत्रों के 41 प्रांतों के अधिकारी भाग लेंगे।
भारतीय संस्कृति को विकसित करने के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के संघचालक मोहन भागवत सात अगस्त को विदेशों में रहने वाले हिंदुओं के बीच भारतीय मूल्यों और संस्कृति को विकसित करने के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। संगठन के एक पदाधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
17 जुलाई को शुरू हुआ और सात अगस्त को होगा समापन
उन्होंने बताया कि भारत में हर दो-तीन साल में विदेशों में रहने वाले हिंदुओं में भारतीय मूल्यों और संस्कृति को विकसित करने के लिए इस तरह के शिविरों का आयोजन ‘श्री विश्व निकेतन’ के तत्वाधान में किया जाता है और भोपाल को इस बार की बैठक के लिए चुना गया था। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर 17 जुलाई को शुरू हुआ और सात अगस्त को इसका समापन होगा।


Download Android App
Download iOS App



