भोपाल : मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी प्रज्ञा सिंह ठाकुर निर्वाचन आयोग द्वारा उनके प्रचार प्रतिबंधित करने के दूसरे दिन आज भी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचीं। सुश्री ठाकुर आज सुबह एक स्थानीय हनुमान मंदिर पहुंचीं और भजन-कीर्तन किया। उनके साथ पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। सुश्री ठाकुर के प्रति निर्वाचन आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए उनके चुनाव प्रचार या रैली करने पर 72 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया है।
सुश्री ठाकुर द्वारा शहीद पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे और अयोध्या में विवादित ढांचे को लेकर दिए बयानों के मामले में आयोग ने यह प्रतिबंध लगाया है। प्रतिबंध कल सुबह छह बजे से 72 घंटे के लिए लगाया गया है। इसके पहले कल भी उन्होंने मौन धारण करते हुए अलग-अलग मंदिरों में दर्शन करते हुए दिन बिताया था। सुश्री ठाकुर का मुकाबला भोपाल सीट पर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह से हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App




