तमिलनाडु में कोयंबटूर के सुंदरपुरम इलाके में समाज सुधारक ई वी रामासामी ‘पेरियार’ की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर भगवा रंग से रंग दिया। जिसके बाद द्रमुक, एमडीएमके और वीसीके के कार्यकर्ताओं ने मौके पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने बताया कि प्रतिमा को साफ करने वाले कार्यकर्ताओं ने दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर ऐसी घटनाएं फिर से हुई तो वे अपना प्रदर्शन तेज कर देंगे। यह प्रतिमा 1995 में शहर में स्थापित की गई तीन समाज सुधारकों की प्रतिमाओं में से एक है। पुलिस द्वारा कार्रवाई करने का आश्वासन देने के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन खत्म कर दिया।

भाकपा के जिला सचिव वी एस सुंदरम ने बताया कि पेरियार की प्रतिमा को विरूपित करना स्वीकार्य नहीं है और उन्होंने पुलिस से फौरन कार्रवाई करने और ‘असामाजिक तत्वों’ को गिरफ्तार करने का अनुरोध किया। द्रमुक विधायक एन कार्तिक ने भी घटना की निंदा की और कहा कि यह तमिलनाडु में शांति भंग करने की कोशिश हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App



