हरिद्वार, संजय (पंजाब केसरी): जगतगुरु भगवान शंकराचार्य जी की 1235वीं जन्म जयंती के अवसर पर जगतगुरु भगवान आद्य शंकराचार्य स्मारक समिति के तत्वाधान में शंकराचार्य चौक पर जगद्गुरु भगवान शंकराचार्य जी की विशेष पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात श्री जगतगुरु आदि शंकराचार्य चौक का जीर्णाेद्धार उप कुंभ मेला अधिकारी रहे सरदार हरवीर सिंह व जगदगुरू भगवान आद्य शंकराचार्य स्मारक समिति के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि महाराज, महामंत्री स्वामी देवानंद सरस्वती महाराज ने लोकार्पण किया। विदित हो कि कुंभ मेला 2021 के अंतर्गत 1986 में स्थापित जगद्गुरु भगवान आदि शंकराचार्य स्मारक समिति के तत्वधान में निर्मित शंकराचार्य चौक का जीर्णाेद्धार कुंभ मेला निधि के अंतर्गत किया गया था जिसका आज भगवान आदि शंकराचार्य की 1235 वीं जन्म जयंती के अवसर पर लोकार्पण किया गया। हरिद्वार विकास प्राधिकरण के पूर्व सचिव रहे एवं कुंभ मेला 2021 में उपजिलाधिकारी रहे सरदार हरवीर सिंह के अथक प्रयासों से यह कार्य संभव हो पाया उन्हीं के कर कमलों द्वारा आज आद्य शंकराचार्य स्मारक समिति के अवसर पर शरद पुरी, महंत दुर्गेशानंद एवं संतजनों की पावन उपस्थिति में आदि शंकराचार्य चौक के जीर्णाेद्धार के पश्चात लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर निर्मल पीठाधीश्वर ज्ञानदेव सिंह महाराज, भारत माता मंदिर के श्री महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतनानंद, महामंडलेश्वर गण एवं बड़ी संख्या संत, महंतजन उपस्थित रहे। महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी, महामंडलेश्वर ललितानंद गिरि, महामंडलेश्वर चेतनानंद गिरि, महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरि, निर्मल पीठाधीश्वर महंत ज्ञानदेव सिंह महाराज, महामंडलेश्वर प्रेमानंद महामंडलेश्वर कृष्णानंद गिरि, महामंडलेश्वर घनश्याम सरस्वती, महामंडलेश्वर अभयानंद सरस्वती, हृदयानंद गिरि, केशवानंद, महंत कमलानंद, महंत कमलेशानंद सरस्वती, स्वामी शरद पुरी, स्वामी कमलानंद, स्वामी हंसानंद, महामण्डलेश्वर डा.. गंगादास, उदासीन महंत कमल दास, महंत दुर्गेश आनंद सरस्वती, महंत ओमप्रकाश शास्त्री, महामंडलेश्वर गिरधर गिरि, महामंडलेश्वर सोमेश्वरानंद, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि, विश्व गुरू शंकराचार्य दशनाम गोस्वामी समाज के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद गिरि, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गिरि, शिवशंकर गिरि, सत्यपाल गिरि, शत्रुघ्न गिरि, विनोद पुरी, राजीव गिरि, मिथलेश गिरि, मा सतीश चंद शर्मा उपस्थित रहे।
हरिद्वार के संतों ने किया शंकराचार्य चौक का लोकार्पण
Summary :
हरिद्वार, संजय (पंजाब केसरी): जगतगुरु भगवान शंकराचार्य जी की 1235वीं जन्म जयंती के अवसर पर जगतगुरु भगवान आद्य शंकराचार्य स्मारक समिति के तत्वाधान में शंकराचार्य चौक पर जगद्गुरु भगवान शंकराचार्य जी की विशेष पूजा अर्चना की


Download Android App
Download iOS App



