झारखंड की राजधानी रांची में बिजली कटौती को लेकर भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने ट्वीट कर नाराजगी जाहिर की है। साक्षी ने झारखंड सरकार के जीरो पावर कट के दावों को खारिज कर दिया है। साक्षी ने ट्वीट किया, ”रांची के लोग हर रोज बिजली कटौती से जूझ रहे हैं. हर दिन 4 से 7 घंटे तक पावर कट हो रहा है।
गुरुवार को शाम करीब 5 बजे साक्षी ने ट्वीट किया- पिछले 5 घंटे से बिजली नहीं है। जबकि आज मौसम भी साफ है और कोई त्योहार भी नहीं है। उन्होंने ट्वीट में उम्मीद जताई कि जिम्मेदार लोग जल्द ही समस्या का समाधान करेंगे। बता दें कि चुनाव से पहले झारखंड की रघुवर दास की सरकार ने 31 जुलाई तक रांची में जीरो पावर कट कि घोषणा की थी।
#ranchi pic.twitter.com/OgzMHoU9OK
— Sakshi Singh ??❤️ (@SaakshiSRawat) September 19, 2019
इसके मद्देनज़र मुख्यमंत्री ने बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारियों को मोहलत भी दी थी। वहीं बिजली कटौती की समस्या को लेकर विपक्ष भी लगतार रघुवर सरकार को निशाने पर ले रहा है।


Download Android App
Download iOS App



