BJP से इनकार के बाद सपा से इकरार, लखनऊ कैंट से मयंक जोशी को मैदान में उतार सकते हैं अखिलेश

Summary :

बीजेपी सांसद जोशी के बेटे मयंक जोशी के लिए लखनऊ कैंट सीट से चुनावी टिकट की मांग कर रही थीं, इसके लिए उन्होंने अपनी सांसदी छोड़ने तक के लिए भी कहा था।

उत्तर प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान होना है। चुनावों में अब गिने चुने दिन बचे हैं और टिकट बंटवारे को लेकर अभी भी खींचतान मच हुई है। बेटे के लिए लखनऊ कैंट सीट से टिकट की मांग कर रही बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी की इस फरियाद को पार्टी ने अनदेखा किया तो समाजवादी पार्टी मयंक जोशी को इस सीट से उम्मीदवार के तौर खड़ा करने का मन बना रही है।
बीजेपी सांसद जोशी के बेटे मयंक जोशी के लिए लखनऊ कैंट सीट से चुनावी टिकट की मांग कर रही थीं, इसके लिए उन्होंने अपनी सांसदी छोड़ने तक के लिए भी कहा था। जोशी के इस त्याग को भी अनदेखा करते हुए पार्टी नेतृत्व ने बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी को टिकट से वंचित कर दिया। जोशी ने इस फैसले का सम्मान भी किया।

उत्तर प्रदेश चुनाव : पूर्व IPS और BJP उम्मीदवार को आचार संहिता का उल्लंघन के लिए मिला नोटिस

रीता बहुगुणा जोशी ने विधानसभा चुनाव 2017 में कैंट सीट पर सपा की प्रत्याशी अपर्णा यादव को हराया था। अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं। वहीं बीजेपी लखनऊ सदर विधानसभा सीट से राज्‍य मंत्री स्‍वाति सिंह का टिकट भी काट दिया गया है। इस बीच उनके सपा में जाने की अटकलें शुरू हो गयी हैं। 
ऐसा माना जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा के बीजेपी में शामिल होने की भरपाई सपा स्वाति सिंह को अपने पाले में लेकर करने की सोच रही है। समाजवादी पार्टी द्वारा ऐसे संकेत दिए गए हैं कि स्वाति सिंह अगर पार्टी में आना चाहे तोह उनका स्वागत है।

Desk Team