संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- अंक प्राप्त करने से अधिक जरूरी है उत्कृष्टता पैदा करना

Summary :

मोहन भागवत ने मंगलवार को शिक्षाविदों से आग्रह किया कि वे परीक्षा में अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने की होड़ की बजाय छात्रों में उत्कृष्टता पैदा करने का प्रयास करें।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को शिक्षाविदों से आग्रह किया कि वे परीक्षा में अधिक से अधिक अंक प्राप्त करने की होड़ की बजाय छात्रों में उत्कृष्टता पैदा करने का प्रयास करें। भागवत यहाँ अंतरराष्ट्रीय प्राचार्य शिक्षा सम्मेलन 2019 को संबोधित कर रहे थे। 
उन्होंने कहा, “कक्षा में मिलने वाली शिक्षा सब कुछ नहीं है। हालाँकि, उसका अपना महत्व है। कक्षा वास्तविक अनुभव के लिए और उसे निष्कर्ष तक पहुँचाने के लिए है।” 
संघ प्रमुख ने कहा, “आजकल प्रतिस्पर्धा के कारण अंकपत्र और अंक अधिक महत्वपूर्ण हो गए हैं। ऐसा करना (अंकों को अधिक महत्व देना)शिक्षा नहीं है। हमें लोगों में उत्कृष्टता पैदा करने की आवश्यकता है।” 

Desk Team