निकाय चुनाव : सचिन पायलट बोले- कांग्रेस की एक तरफा जीत

Summary :

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मंगलवार को कहा कि राज्य में निकाय चुनाव में कांग्रेस की एक तरफा जीत हुई है।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मंगलवार को कहा कि राज्य में निकाय चुनाव में कांग्रेस की एक तरफा जीत हुई है। राज्य के 49 नगर निकायों के चुनाव परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया में पायलट ने कहा कि जनादेश में कोई संशय नहीं है, कोई त्रिशंकु जनादेश नहीं आया, जनादेश स्पष्ट है, एकतरफा जीत कांग्रेस की हुई है और अब निर्वाचन आयोग ने जो कार्यक्रम तय किया है उसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। 

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने CM केजरीवाल के गुमशुदगी पोस्टर लगाए, किया प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार और संगठन ने मिलकर पिछले 11 महीनों में जो काम किया है यह उसी का परिणाम है। इसी कारण विधानसभा के उपचुनाव और नगर निकाय के चुनाव में भाजपा ने जिस प्रकार से दुष्प्रचार, अंगुली उठाने में, आरोप लगाने में कोई कमी नहीं छोड़ी, लेकिन जनता ने सारी बातें नकार कर कांग्रेस को एक प्रचंड बहुमत, प्रचंड आशीर्वाद दिया है। 

Desk Team