सुशांत मामले को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना नेता सांसद संजय राउत के बीच तीखी बयानबाज़ी जारी है। कंगना के धमकी देने वाले आरोपों पर राउत ने कहा कि कंगना ने महाराष्ट्र और मुंबई पुलिस का अपमान किया है। इतना ही नहीं उन्होंने कंगना को मेंटल तक कह दिया है।
राउत ने शुक्रवार को एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए कहा, कंगना ने महाराष्ट्र और मुंबई पुलिस का अपमान किया है। वह अगर हिमाचल से सुरक्षा ला रही हैं तो अब यह उनकी जिम्मेदारी है। हमने यह नहीं कहा कि उनके साथ हमारी व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। लेकिन उन्हें इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
कंगना रनौत ने दी खुली चुनौती, कहा- 9 सितंबर को जाऊंगी मुंबई, किसी में हिम्मत है तो रोक ले
उन्होंने आगे कहा, जिस शहर में कंगना रह रही हैं, जिस शहर में आप रहते हैं। जहां कमाते हो। उस शहर और पुलिस के बारे में अनाप-शनाप बाते कर रही हैं। कोरोना के संकट काल में 50 से ज्यादा पुलिसवालों ने अपनी जान दी और उस मुंबई पुलिस के बारे में वह ऐसी बातें कर रही हैं। मुझे लगता है यह वह नहीं बोल रही उसके मुंह से कोई बुलवा रहा है।
इसके साथ ही राउत ने कहा, पढ़ी लिखी महिला हैं। उन्हें यह शोभा देता है। यह मेंटल केस है। जिस तरह से लोग बोल रहे हैं। झांसी की रानी का अपमान करते हैं। आपकी मानसिकता क्या है। धमकियां देना मेरा काम नहीं है। हवा तलवार चलाना। हवा में बंदूक चलाना हमारा काम नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



