सूचना एवं प्रसारण मामलों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के विशेष सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) आसिम सलीम बाजवा ने खुद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद शुक्रवार को पद से इस्तीफा दे दिया। पाकिस्तानी सेना के पूर्व प्रवक्ता बाजवा सेना की दक्षिणी कमान के कमांडर भी रहे चुके हैं।
वह हालांकि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) प्राधिकरण के अध्यक्ष के तौर पर काम करते रहेंगे। दरअसल एक वेबसाइट पर प्रकाशित खबर में आरोप लगाया गया था कि बाजवा ने अपने पद का इस्तेमाल कर अपनी पत्नी, बेटों और भाइयों को कारोबारी फायदा पहुंचाया है। इन आरोपों के बाद बाजवा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।


Download Android App
Download iOS App



