महाराष्ट्र में भले ही सत्ता परिवर्तन हो गया है, लेकिन वाद-विवाद अभी थमा नहीं है। शिवसेना प्रवक्ता एवं सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले बागी नेताओं को फटकार लगाते हुए कहा कि उनके पास पार्टी छोड़ने का कोई उचित कारण नहीं था।
संजय राउत ने बागी विधायकों से पार्टी से विद्रोह करने का उचित कारण तय करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि बागी शिवसेना छोड़ने का असल कारण बतायें न कि विद्रोह करने के लिए हिंदुत्व या राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की ओर से विकास कोष नहीं देने जैसी वजहें गिनायें।
presidential election : मुर्मू को शिंदे का समर्थन, कहा-देश के लिए गर्व की बात आदिवासी महिला बनेंगी राष्ट्रपति
उन्होंने कहा कि शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की सलाह पर लोकसभा में ठाणे सीट से सांसद राजन विचारे वासिम सीट से सांसद भावना गवली की जगह मुख्य सचेतक होंगे। उन्होंने कहा,‘‘ इससे संबंधित पत्र लोकसभा अध्यक्ष और संसदीय मामलों के मंत्री को भेज दिये गये हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ बागी मंत्रियों ने आरोप लगाया था, ‘‘मैं महा विकास अधाड़ सरकार में हस्तक्षेप करता हूं। मैं हालांकि हमेशा संगठन और दैनिक सामना की मजबूती के लिए काम करता हूं।’’


Download Android App
Download iOS App



