शिवसेना महाराष्ट्र के बाद गोवा में बीजेपी को झटका देने की तैयारी कर है। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के अगले दिन सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि जल्द ही गोवा में भी चमत्कार देखने को मिलेगा। राउत ने कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति खत्म हो गई है, अब हमारी नजर गोवा की राजनीति पर है। हम पूरे देश में गैर बीजेपी मोर्चा बनाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, इसकी शुरुआत महाराष्ट्र से हो गई है। अब हमारा ध्यान गोवा पर है। गोवा के बाद हम पूरे देश में फ्रंट बनाएंगे। संजय राउत ने कहा कि तीन विधायकों के साथ गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री विजई सरदेसाई, शिवसेना के साथ गठबंधन कर रहे हैं।
PM मोदी को ‘छोटे भाई’ उद्धव के साथ सहयोग करना चाहिए : शिवसेना
गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर गुरुवार को शपथ ग्रहण की। उद्धव ने शिवाजी महाराज को नमन करते हुए मराठी भाषा में शपथ ली। वह ठाकरे परिवार से पहले मुख्यमंत्री हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शाम 6.40 बजे उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उद्धव के बाद कैबिनेट के अन्य मंत्रियों को शपथ दिलाई गई।


Download Android App
Download iOS App



