देश में इस समय ‘लव जिहाद’ बहस का मुद्दा बना हुआ है। कई बीजेपी शासित राज्य में ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून बनाने की प्रक्रिया में आगे बढ़ चुके हैं, तो वहीं कांग्रेस शासित राज्यों में भी इसके खिलाफ कानून की मांग उठने लगी है। इस मुद्दे पर जब शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत से सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसको पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनावों का मुद्दा बता दिया।
लव जिहाद पर संजय राउत ने सोमवार को कहा, ‘लव जिहाद’ को लेकर काफी चर्चाएं चल रही हैं। मुझे लगता है कि यह एक गंभीर मामला है। पश्चिम बंगाल चुनाव आ रहा है, एक नया विषय सामने लाया जाना चाहिए। हमारा मानना है कि चुनाव के लिए विकास एक प्रमुख मुद्दा है लेकिन ‘लव जिहाद’ पर चर्चा की जाएगी।
फडणवीस के कराची वाले बयान पर राउत का तंज-पहले PoK लाओ, बाद में जाएंगे कराची
उन्होंने कहा, कुछ लोग इस मुद्दे को महाराष्ट्र में भी उठा रहे हैं, हमसे पूछ रहे हैं कि हम एक कानून कब लाएंगे? मैंने आज सीएम से बात की, मैं कहना चाहूंगा कि जब नीतीश जी बिहार में इस कानून को लागू करेंगे, तो हम इसकी जांच करेंगे और फिर उसी के बारे में महाराष्ट्र के लिए सोचेंगे।
इससे पहले लव जिहाद को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने तंज कसते हुए कहा कि ये सारी बातें वहीं सामने निकलकर आ रही हैं, जहां की सरकारें अपनी अक्षमताओं को छिपाना चाहती हैं। मंत्री असलम शेख ने कहा कि जो सरकारें अपनी अक्षमताओं को छिपाना चाहती हैं, वे इस तरह के कानूनों को ला रही हैं। महाराष्ट्र सरकार अपना काम कुशलता से कर रही है और उसे ऐसे कानून लाने की जरूरत नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



