हेगड़े के 40 हजार करोड़ वाले बयान पर संजय राउत का ट्वीट, बोले- ये महाराष्ट्र के साथ गद्दारी है

Summary :

अनंत कुमार हेगड़े ने एक बयान में कहा कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के 80 घंटे के मुख्यमंत्री इसलिए बने ताकि केन्द्र सरकार को चार हजार करोड़ रुपये वापस कर सके।

कर्नाटक की उत्तर कन्नड़ लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने एक बयान में कहा कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के 80 घंटे के मुख्यमंत्री इसलिए बने ताकि केन्द्र सरकार को चार हजार करोड़ रुपये वापस कर सके। हेगड़े के इस बयान के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि ये तो महाराष्ट्र के साथ गद्दारी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “भाजपा संसद अनंत कुमार हेगड़े ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के 80 घंटे बतौर सीएम बने ताकि 40000 करोड़ रुपये केन्द्र को दें सके?  यह महाराष्ट्र के साथ विश्वासघात है, महाराष्ट्र के साथ गद्दारी है।”


आपको बता दें कि अनंत कुमार हेगड़े ने कहा, “महाराष्ट्र में हमारा आदमी (फडणवीस) 80 घंटे के लिए सीएम बना। फिर इस्तीफा दे दिया। उन्होंने यह नाटक क्यों किया? क्या हमें नहीं पता था कि हमारे पास बहुमत नहीं है और फिर भी वह सीएम बने। यह सवाल हर कोई पूछ रहा है।” 

हेगड़े ने कहा, “सीएम के पास करीब 40 हजार करोड़ की केंद्र की राशि थी। अगर कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना सत्ता में आते तो वे 40 हजार करोड़ का दुरुपयोग करते। यही कारण है कि केंद्र सरकार के इस पैसे को विकास के लिए इस्तेमाल में नहीं लाया जा सके, इसके लिए ड्रामा किया गया।”
उन्होंने कहा,”बीजेपी की यह योजना बहुत पहले से थी। इसी कारण यह तय किया गया कि एक नाटक होना चाहिए। इसी के तहत फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने के 15 घंटे के अंदर फडणवीस ने 40 हजार करोड़ रुपयों को उस जगह पहुंचा दिया जहां से वो आए थे। इस तरह से फडणवीस ने सारा पैसा वापस केंद्र सरकार को देकर उसे बचा लिया।”

Desk Team