हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी)ः आज गुरूवार को सर्व विकास पार्टी का स्थापना दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से शिवालिक नगर स्थित कार्यालय पर आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रीय संयोजक राजीव देशवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी को बधाई दी और कहा कि हमारे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. रामकृष्ण तिवारी के सपनों को पूर्ण करने प्रयास करेंगे। उत्तराखंड को देश में उच्च स्तर का प्रदेश बनायेंगे, इसलिए हम सभी मिलकर उनके सपनों को सच करने के लिए जनता के साथ मिलकर कार्य करना होगा। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जमीन पर उतर कर जनता के सुख-दुख के भागीदार बने और जनता के हितों के लिए किसी भी हद तक कार्य करने के लिए तत्पर रहें, जिससे जनता में हमारे प्रति विश्वास जमे और आने वाले समय में हम सरकार बना कर जनता की उन समस्त इच्छाओं को पूर्ण कर सकें जो पिछले 22 सालों में दोनों सरकारे देने में नाकाम रहीं हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष भट्ट ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर होने के कारण उत्तराखंड राज्य को खोखला किया जा रहा है इन सरकारों ने इस प्रदेश को ओर इसकी सुंदरता को नष्ट करने का कार्य किया है। साथ ही कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण भी की। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव सुनील नैनवाल ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को वह बधाई देता हूं। सर्व विकास पार्टी देश और प्रदेश के सभी वर्ग की पार्टी है पार्टी का उद्देश्य किसी से भेदभाव किये बिना सब को साथ लेकर प्रदेश में जनता के मुद्दों को सरकार के समक्ष मजबूती से रख सकें। राष्ट्रीय सह-संयोजक सुरेन्द कुमार ने कहा कि पिछले वर्षों में प्रदेश की जनता का ध्यान मूलभूत मुद्दो से भटकाया जा रहा है। कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, पलायन शिक्षा, स्वास्थ्य आदि पर पिछली सरकारों द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया। सर्व विकास पार्टी सभी को साथ लेकर एक नए उत्तराखंड और सुंदर उत्तराखंड बनाने का कार्य करेगी। कार्यक्रम में नीरज धीमान, गोरव गुजर, ललित तनेजा,रविन्द्र चौधरी, सुरेश कुमार, सचिन चौहान वैशाली, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



